आज की ताजा खबर

हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

top-news

हमीरपुर।मुख्यालय से चित्रकूट जाने और लखनऊ से मुख्यालय आने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर परिवहन विभाग ने प्रतिदिन बस सेवा संचालित की है। यह बस शाम को मुख्यालय से हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन (बरीपाल)तक वहां से  से मुख्यालय तक कम किराए चलाई जा रही है।
 मुख्यालय से 11 किमी दूर हमीरपुर रोड (बरीपाल) रेलवे स्टेशन(बरीपाल)स्थित है।यहां आवागमन की सुविधा ना होने से मुख्यालय से चित्रकूट और लखनऊ से मुख्यालय आने जाने वालों को भरुआ सुमेरपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।अधिवक्ता उदयवीर सिंह की मांग पर हमीरपुर डिपो के एआरएम आर. पी सिंह ने डिपो से एक बस सेवा शुरू की है। यह बस शाम 7:30 बजे मुख्यालय से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी और करीब 8:30 बजे लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को लेकर मुख्यालय पहुंचेगी। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि जनपद मुख्यालय से हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन (बरीपाल) तक  17 रूपये, हमीरपुर से आनुपुर 12 रूपये व हमीरपुर से नवेली 08 रूपये किराया वसूल किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बस सेवा के पहले दिन मात्र एक यात्री ही आया था। कहा कि 15 दिन में अगर सवारी बढ़ेंगी तो बस सेवा नियमित रखी जाएगी।हालांकि जानकारी के अभाव में अभी बस कम ही यात्री इस सफर का लाभ उठा पा रहें है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *