आज की ताजा खबर

अज्ञात कारणों के चलते ट्रक चालक ने शराब के नशे में यमुना नदी के पुल से लगाई छलांग

top-news

हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते ट्रक ड्राइवर ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। ड्राइवर को नदी में डूबता देख स्थानीय नाविकों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
कानपुर नगर के थाना सजेती के रामपुर गांव निवासी   ट्रक चालक सुरेन्द्र उर्फ छोटू शंखवार पुत्र महेश ने सोमवार की दोपहर शराब के नशे की धुत होकर अज्ञात कारणों के चलते बिना कुछ सोचे समझे यमुना नदी के पुल की रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव के चलते युवक बहनें लगा और खुद को बचाने के लिए हाथ पैर मारने लगा। इसी बीच स्थानीय नाविकों की नजर उस पर पड़ी तो पल भर की देरी ना करते हुए उन्होंने अपनी नाव युवक की तरफ घुमा दी। पानी की लहरों को चीरते हुए नाविक सही समय पर सुरेंद्र के पास पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसको नदी से सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची युवक की हालत को देख पुलिस ने देर ना करते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।वहीं पुलिस ने परिजनो को भी मौके पर बुला लिया हैं। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति वर्तमान में सामान्य एवं स्थिर है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *