आज की ताजा खबर

देशी शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। ग्राम अमराई भुंड में बस्ती के बीच संचालित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया और महादेवा-सूरतगंज मार्ग जाम कर दिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। काफी देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

 ग्रामीणों ने जताई नाराजगी 

महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है तथा शराबियों के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। महिलाओं ने कहा कि दुकान के कारण सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।

 एक माह में कार्रवाई का आश्वासन 

चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय और आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से वार्ता की। एक माह के भीतर दुकान स्थानांतरित कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *