आज की ताजा खबर

भारत विकास परिषद ने गोष्ठी का किया आयोजन

top-news

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। बुधवार को घरथनिया गाव स्थित एसडी इंटरनेशनल स्कूल   में भारत विकास परिषद छोटी काशी गोला द्वारा पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन,अर्चन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता डा.अनिल कुमार ने पर्यावरण जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि पाली बैग, प्लास्टिक के ग्लास और अन्य वस्तुए जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इनका प्रयोग न करे ,अत्यधिक पौधों का रोपण करे और पानी को बचाए। पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डा.योगेश कन्नौजिया ने बताया कि सभी लोगों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वय से प्लास्टिक से निर्मित बैग,ग्लास, कटोरी, थाली,बोटल आदि के प्रयोग को बंद करना होगा और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना होगा। संचालन मनोज वर्मा ने किया।यहा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनुज खरे , सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा, आदर्श जायसवाल, शैलेन्द्र वर्मा अजय गुप्ता,योगवती वर्मा, उपेन्द्र कुमार,छत्रपाल वर्मा सहित विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *