आज की ताजा खबर

विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल रैली

top-news

पीलीभीत। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, पीलीभीत के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से छतरी चौराहा तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 150 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली को जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवाओं ने “फिट इंडिया”, “स्वस्थ युवा-समृद्ध भारत” और “साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग वायु प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।
रैली में शामिल प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत की टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गईं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी कराया गया।
कार्यक्रम में ब्रजलाल युवा मंडल अध्यक्ष, राहुल कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष बरखेड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा, नगर पालिका वार्ड सदस्य प्रभा मौर्य, शिक्षक तीर्थदेव शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह डालचंद, अभय भारती, सोनू, राजीव कुमार (युवा मंडल अध्यक्ष न्यूरिया खुर्द) तथा लेखाकार आकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *