आज की ताजा खबर

जिला महासचिव पर दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला

top-news

पीलीभीत तीन जून। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव  नफीस अहमद अंसारी के विरुद्ध सत्ता के दबाव में कोतवाली पीलीभीत में दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे के संबंध में बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से मिला और पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय पूर्व से ही माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर पालिका ने असंवैधानिक एवं मनमाने तरीके से कार्यालय में रखा सामान प्रशासन ने जब्त कर लिया। इसके उपरांत नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर भवन को ध्वस्त कर दिया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बताया कि जिला महासचिव  नफीस अहमद अंसारी ने अपनी निजी संपत्ति स्थित गैरेज को बिना किसी किराये अथवा लिखित अनुबंध के केवल पार्टी की बैठकों एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए उपलब्ध कराया था। यह संपत्ति पूरी तरह उनकी निजी संपत्ति है।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि हाल ही में जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के किए गए धरना-प्रदर्शन तथा लगातार विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। भाजपा जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने में विफल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। इसी राजनीतिक द्वेष भावना के चलते समाजवादी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर पार्टी को बदनाम करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए मुकदमे की वास्तविकता को सामने लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से श्रीमती दिव्या गंगवार (पूर्व प्रत्याशी, 130 बीसलपुर), नरेंद्र मिश्रा कट्टर (जिला उपाध्यक्ष), राजकुमार राजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवजन सभा), अकबर अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), मखदूम खान (जिला उपाध्यक्ष), गयासुद्दीन मंसूरी (जिला कोषाध्यक्ष), इम्तियाज अल्वी 127विधानसभा अध्यक्ष पीलीभीत, सत्येंद्र मौर्य (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग), निरंजन गंगवार (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग), गुरजोवन सिंह (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा), दिनेश वर्मा (जिला सचिव, पिछड़ा वर्ग), देव कुमार मौर्य, अभि गंगवार, मोहम्मद सलीम सहित अनेक सम्मानित नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *