आज की ताजा खबर

किसान सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, की फसलों की सुरक्षा और मुआवजे की मांग

top-news

पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कमेटी कुशीनगर द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नील गाय  व वनरोज एवं छुट्टा पशुओं से फसलों की रक्षा की मांग की।
सोमवार को जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर घूस स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंप कर बताया कि महंगी लागत से किसानों की बोई गई फसल को नीलगाय और अन्य छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। कभी कभी ये पशु झुंड के झुंड खेत में पहुंच खड़ी फसल भारी मात्रा में नुकसान करते हैं। जिसके कारण किसानों ने सब्जी, दलहन आदि की खेती करना अभी छोड़ दिया है। उनका खेती आय का एक मात्र साधन है जो फसल खराब होने से बर्बाद हो जाता है।
उन्होंने कहा कि फसल की रखवाली करते समय या रास्ते में राह चलते समय किसानों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। अभी जनपद के ओमप्रकाश यादव होमगार्ड ग्राम भैंसही, बुन्ना गुप्ता ग्राम रसौनी मुकुन्दपुर सहित कई लोग अपनी से जान गवां चुके हैं और दर्जनों लोग घायल अवस्था में अपने घर पड़े हैं। जिसको देखते हुए उन्होंने किसानों की फसलों व दुर्घटना से लोगों को बचाने के लिए नील गाय एवं छुट्टा पशुओं को प्रतिबंधित करते हुए उनका व्यवस्कथा करने के साथ ही बर्बाद हुई फसलों एवं दुर्घटना में मृतक व  गंभीर रूप से घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर जवाहर शर्मा, बीपी गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव, रामेश्वर सिंह, रामनरेश यादव, गेंदा सिंह, राम बहाल सिंह, एडवोकेट विजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश गिरि, दिनेश ओझा आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *