आज की ताजा खबर

टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार,559 पाउच शराब बरामद

top-news

राजापाकड़ कुशीनगर। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं दो महिला समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 559 पाउच अंग्रेजी शराब तथा एक टेम्पो वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मधुरिया चौहान पट्टी कट एनएच-28 के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 469 पाउच 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब तथा 90 पाउच बन्टी बबली टेट्रा पैक बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र प्रसाद निवासी सुकुल भटही खर्द, कुशीनगर, भुखल पंडित निवासी बेडू टोला, गोपालगंज (बिहार), सनी ठाकुर निवासी गोपालपुर, सिवान (बिहार), रेनू देवी निवासी मिश्र बतरहा, गोपालगंज (बिहार) तथा मीरा देवी निवासी तरवारा चौधरी पट्टी, सिवान (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, चौकी प्रभारी चन्दन प्रजापति, कांस्टेबल शिव प्रकाश, सुरेन्द्र यादव तथा महिला कांस्टेबल बबिता गुप्ता और सुभासिनी शाहू शामिल रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *