आज की ताजा खबर

मोहर्रम और पोषण योजनाओं पर प्रशासन सख्त

top-news

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता में सोमवार को बदोसराय कोतवाली में पीस कमेटी तथा तहसील सभागार में तहसील टास्क फोर्स एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। एसडीएम ने कहा कि मोहर्रम जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों और पुरानी परंपराओं के अनुसार ही निकाले जाएंगे। नया मार्ग या नई परंपरा स्वीकार नहीं होगी। ताजिया की ऊंचाई आठ फीट तक रखने, पेड़ों की डाल न काटने तथा अफवाह फैलाने या अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने भी शांति बनाए रखने की अपील की।
 कुपोषण और टीकाकरण की समीक्षा 
पोषण समिति की बैठक में सुपोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीएचआर वितरण, हॉट कुक्ड मील, नियमित टीकाकरण, एमआर उन्मूलन अभियान और आयुष्मान कार्ड वितरण की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अति कुपोषित बच्चों का एनआरसी में उपचार सुनिश्चित करने तथा छूटे बच्चों का विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
 उपस्थित अधिकारी गण 
बैठकों में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, सीडीपीओ अर्चना वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *