आज की ताजा खबर

एसडीएम के सख्त रुख से तहसील में बढ़ी जवाबदेही, गैरजिम्मेदार कर्मचारियों में मचा हड़कंप

top-news

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील प्रशासन की कार्य प्रणाली, अनुशासन और कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी रसूलाबाद शिखा संखवार द्वारा अपनाए जा रहे सख्त रुख का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लंबे समय से समयपालन और कार्यालयी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वहीं अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते नजर आ रहे हैं।
       सूत्रों के अनुसार उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जा रही है। कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी के चलते तहसील परिसर में अब अधिकांश विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित मिल रहे हैं।जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देशों के बाद फरियादियों को भी राहत मिलने लगी है। पहले जहां विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे वहीं अब संबंधित कर्मचारियों की उपलब्धता के कारण राजस्व प्रमाण पत्र भूमि संबंधी प्रकरणों और अन्य प्रशासनिक कार्यों का निस्तारण अपेक्षाकृत तेजी से हो रहा है।तहसील क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और जवाबदेही बढ़ने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा आम जनता को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी।उपजिलाधिकारी शिखा संखवार का स्पष्ट संदेश है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अनुशासनहीनता अथवा कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *