आज की ताजा खबर

रामायण की धरती चित्रकूट में योग की धूम, मंत्री नन्दी संग हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग

top-news

चित्रकूट में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामायण मेला परिसर, सीतापुर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हजारों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।

योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जबकि योग स्टेट चैंपियन अनन्या ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। प्रभारी मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन परंपरा को अपना रही है।

महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संतों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग को स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

International Yoga Day 2026 | चित्रकूट में योग की धूम | मंत्री नन्दी संग हजारों लोगों ने किया योग |

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *