आज की ताजा खबर

अवध शुगर मिल हाटा में योग दिवस पर विशेष योग सत्र, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

top-news

हाटा कुशीनगर ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट हाटा में एक विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री अंकुर कुमार मिश्रा, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री मिश्रा एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक जागरूकता एवं नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

योग सत्र के दौरान श्री मिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फैक्ट्री कॉलोनी में निवासरत बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है।

उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एचआर हेड प्रांशु शर्मा, केन हेड रविंद्र सिंह, पावर प्लांट हेड संतोष दुबे, अनिल कुमार सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, विजय कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *