आज की ताजा खबर

डीएम-एसपी ने किया नीट परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

top-news

कुशीनगर। नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, मिल्की रसूलपुर, पडरौना तथा किसान इंटर कॉलेज, साखोपार, कसया का निरीक्षण किया। इस दौरान निगरानी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सतर्कता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *