आज की ताजा खबर

योग से जुड़ा सुकरौली, निरोग भारत का लिया संकल्प

top-news

सुकरौली कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत सुकरौली में शनिवार को योग और स्वास्थ्य का अनूठा संगम देखने को मिला। सुकरौली मंडल के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कन्हैयालाल सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, सशक्त और निरोग भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। सुबह के शांत वातावरण में योगाभ्यास करते कार्यकर्ताओं ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक ऊर्जा के महत्व को भी समझा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश शाही ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है जो मन, शरीर और आत्मा को एक सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।
जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का गौरव है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द यादव, योग शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता सहित लाल बहादुर निषाद, वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, चेतन यादव, अर्जुन पटेल, उपाध्यक्ष अध्यालाल गौंड, राममिलन यादव, वकील सिंह और विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश कश्यप ने कहा कि योग स्वस्थ समाज की नींव है। योग अपनाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *