आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लक्ष्मी भोजनालय कांड पर अधिवक्ताओं का अल्टीमेटम, डीएम को सौंपा ज्ञापन हमलावरों की गिरफ्तारी और गैंगस्टर कार्रवाई की मांग, चेतावनी- कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन
- दैनिक लोक भारती
- 25 Jun, 2026
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन स्थित लक्ष्मी भोजनालय में अधिवक्ताओं पर हुए कथित हमले को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और स्टेशन रोड क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि 21 जून की रात अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह, विपिन पाण्डेय और राजन पाठक पर लक्ष्मी भोजनालय में कथित जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में धर्मात्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार अभी भी जारी है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि स्टेशन रोड और कुड़वार नाका क्षेत्र में अवैध वसूली, मारपीट और दबंगई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि इससे अधिवक्ताओं और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने हमले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में घायल अधिवक्ता की सुरक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







