आज की ताजा खबर

नशे की लत स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार को करती है बर्बाद-डॉ. अखिलेश शुक्ला

top-news

लखीमपुर-खीरी। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कारागार, लखीमपुर खीरी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित हुआ। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन को बर्बाद कर देती है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, समय पर परामर्श और उपचार आवश्यक है। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कैदियों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मानसिक तनाव, अवसाद एवं नशे से संबंधित समस्याओं के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 व 1800-891-4416 तथा राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक पी.डी. सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, फार्मासिस्ट आर.आर. सिंह तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उपस्थित रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *