आज की ताजा खबर

एमएलके पीजी कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना और नौसेना में चयन अग्निवीर योजना के तहत मिली सफलता, कॉलेज के 11 कैडेट इस वर्ष रक्षा सेवाओं में हुए चयनित

top-news

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेटों ने अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना और भारतीय नौसेना में चयनित होकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चयनित कैडेटों की सफलता पर कॉलेज प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

महाविद्यालय के अनुसार वर्ष 2024 में एनसीसी का 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले सार्जेंट राजेश कुमार का भारतीय सेना में मेडिकल असिस्टेंट तथा सार्जेंट हिमांशु का ट्रेड्समैन पद पर चयन हुआ है। वहीं वर्ष 2025 में 'सी' सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करने वाले कैडेट सुधीर कुमार का भारतीय नौसेना में चयन हुआ है।


कॉलेज प्रशासन ने बताया कि एनसीसी कैडेटों को चयन से पहले कठिन शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा और अनुशासन की विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। तीन वर्षों के प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त होता है, जिसके आधार पर वे रक्षा सेवाओं में अवसर हासिल करते हैं।

51 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि मई और जून 2026 के दौरान अब तक महाविद्यालय के 11 कैडेट भारतीय सेना में चयनित हो चुके हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अवनींद्र दीक्षित, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. सुनील शुक्ल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *