आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर चिड़ियाघर के बब्बर शेर की मौत का खुलासा, कैंसर नहीं बल्कि फेफड़े फटने से गई जान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Pneumothorax को बताया गया मौत का कारण, सीएमओ स्तर पर नहीं बल्कि वन्यजीव विशेषज्ञ कर रहे जांच
- दैनिक लोक भारती
- 05 Jul, 2026
कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर के बब्बर शेर की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक चर्चाओं में जहां शेर की मौत का कारण कैंसर माना जा रहा था, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़े फटना (Tension Pneumothorax) बताई गई है। इस खुलासे के बाद शेर की मौत के कारणों को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बब्बर शेर का इलाज पिछले कुछ समय से चल रहा था। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कैंसर की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि शेर की मौत फेफड़े में हवा भर जाने और उसके फटने के कारण हुई, जिसे चिकित्सकीय भाषा में टेंशन न्यूमोथोरैक्स (Tension Pneumothorax) कहा जाता है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, न्यूमोथोरैक्स एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें फेफड़े के आसपास हवा भर जाने से श्वसन तंत्र प्रभावित हो जाता है और समय पर उपचार न मिलने पर जान भी जा सकती है। कुछ मामलों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण भी फेफड़े कमजोर होकर इस स्थिति का शिकार हो सकते हैं।
चिड़ियाघर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार प्रक्रिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि शेर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उपचार के दौरान किसी प्रकार की कमी तो नहीं रही।
फिलहाल अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







