आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी ने कॉमन सर्विस सेंटरों का किया निरीक्षण

top-news

कन्नौज।जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को विकासखंड कन्नौज की ग्राम पंचायत सैयदपुर सकरी, गुखरू एवं जलालपुर सरवन का औचक निरीक्षण कर ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी तथा कॉमन सर्विस सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं ग्राम पंचायत सैयदपुर सकरी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रतिदिन निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी के सभी अभिलेख एवं रजिस्टर व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कौन व्यक्ति कौन-सी पुस्तक कब लेकर गया तथा कब वापस की, इसका तिथिवार विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं "जब चाँद नीला था" नामक पुस्तक घर पर अध्ययन हेतु निर्गत कराते हुए उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज कराया तथा पुस्तक पढ़ने के उपरांत शीघ्र ही लाइब्रेरी में वापस करने की बात कही। वहीं संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की रंगाई-पुताई कराकर उसे आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के भी निर्देश दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत गुखरू में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी एवं कॉमन सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया।यहां संचालित पंजाब नेशनल बैंक की मिनी शाखा के रूप में खाताधारकों को प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक की निःशुल्क निकासी तथा 25 हजार रुपए तक धनराशि जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त राजस्व संबंधी भुगतान, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, शौचालय, विधवा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन यहां संचालित कॉमन सर्विस सेंटर से किए जा सकते हैं।डीएम  ने उक्त व्यवस्था को ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके निरंतर प्रभावी संचालन पर बल दिया।उन्होंने ग्राम प्रधान को डिजिटल लाइब्रेरी परिसर की चारदीवारी के आसपास व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसी सप्ताह उत्सव भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन सुनिश्चित कराया जाए।इसी क्रम में डीएम ने ग्राम पंचायत जलालपुर सरवन स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश,खंड विकास अधिकारी कन्नौज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *