आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बिना पंजीकरण अस्पतालों पर डिप्टी सीएमओ का छापा
- दैनिक लोक भारती
- 05 Jul, 2026
खागा, फतेहपुर । जिले में अवैध अस्पतालों और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐरायाँ विकास खंड के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कस्बे में औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले शिवम पॉली क्लिनिक की जांच की। यहां छह बेड लगे मिले, लेकिन मौके पर कोई मरीज भर्ती नहीं था। प्रारंभिक जांच में क्लीनिक का संचालन बिना वैध पंजीकरण और लाइसेंस के होता पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रेमनगर कस्बे के करीब आधा दर्जन निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर एनओसी, भवन संबंधी मानकों, बेसमेंट के उपयोग, पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिन संस्थानों में दस्तावेज अधूरे मिले या मानकों का पालन नहीं पाया गया, उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. पी.के. सिंह ने कहा कि जनपद में बिना पंजीकरण और नियमों के विपरीत संचालित अस्पतालों एवं क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में खलबली मची रही।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







