आज की ताजा खबर

आम महोत्सव में शाहजहांपुर के 110 किसानों ने लिया हिस्सा

top-news

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में जनपद के लगभग 110 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग कर आधुनिक आम उत्पादन, विपणन एवं प्रसंस्करण की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। यह तीन दिवसीय महोत्सव लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित किया जा रहा है।महोत्सव के दौरान शाहजहांपुरसे पहुंचे किसानों ने मोरमई, अब्रेनिसा, सफेदा लखनऊ, तैमूर लंग, शरबती बगरैन, कृष्ण भोग, रटौल, गुलाब खास, काला पहाड़, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, मल्लिका, अरुणिका, अम्बिका, टॉमी एटकिंस सहित 800 से अधिक किस्मों के आमों एवं आम से तैयार विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पादों का अवलोकन किया। किसानों ने नई एवं उन्नत प्रजातियों के बारे में विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।कार्यक्रम में बरेली मंडल के उपनिदेशक उद्यान धर्मपाल यादव तथा जिला उद्यान अधिकारी शाहजहांपुरपुनीत कुमार पाठक ने किसानों को विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कराया। उन्होंने आम की उन्नत किस्मों की खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, विपणन व्यवस्था, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक खेती के साथ बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्नत किस्मों के आम तथा प्रसंस्करण आधारित उत्पादों के माध्यम से किसान बेहतर मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बागवानी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।इस अवसर पर सहायक उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार, दिव्या यादव, कनिष्ठ सहायक गोविंद नारायण मिश्रा, पूरन लाल यादव (प्रधान चौधरी) सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *