आज की ताजा खबर

वन महोत्सव में मिश्रीपुर बना हरियाली का संदेशवाहक

top-news

रौजा-शाहजहांपुर। वन महोत्सव अभियान के चौथे चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कदम और चितवन के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का नेतृत्व डिप्टी रेंजर अजय राना ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामपाल एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सक्सेना ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि हर पौधा एक दिन विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके।डिप्टी रेंजर अजय राना ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि भूजल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, तापमान नियंत्रण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार का वन महोत्सव अभियान जनभागीदारी के माध्यम से हरित प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखभाल के बारे में भी जानकारी दी। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वन दरोगा केपी सिंह, संदीप सिंह, मुकेश सिंह, रोशन गिहार सहित वन विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *