आज की ताजा खबर

गौरैया संरक्षण अभियान के तहत लगाए गए पक्षी जलपात्र व घोंसले

top-news

सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा संचालित "गौरैया आओ मेरे देश में" अभियान के तहत ग्राम सभा दमोदरा के सुकाली का पुरवा में पक्षियों के लिए जलपात्र एवं घोंसले लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व कटका क्लब के प्रदेश महामंत्री लालमणि दुबे ने किया। इस अवसर पर लालमणि दुबे ने कहा कि भीषण गर्मी और तेजी से घटते प्राकृतिक आवास के कारण गौरैया सहित अन्य पक्षियों का जीवन संकट में है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास पक्षियों के लिए दाना, पानी और सुरक्षित घोंसलों की व्यवस्था करनी चाहिए।
कटका क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि गौरैया केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरणीय संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि हम आज इनके संरक्षण के लिए प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियां गौरैया को केवल तस्वीरों में ही देख पाएंगी।

वहीं कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जन-जन को प्रकृति एवं पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने घर पर कम से कम एक जलपात्र और एक घोंसला अवश्य लगाए, ताकि गौरैया सहित अन्य पक्षियों को सुरक्षित आश्रय और पानी उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अभियान में सहभागिता निभाते हुए पक्षी संरक्षण का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *