आज की ताजा खबर

सेवा सप्ताह का शुभारंभ, बजरंग दल ने किया पौधारोपण मंदिर परिसर में श्रमदान, जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प

top-news

बाराबंकी। बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को बीएसएनएल कार्यालय स्थित मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने पौधा लगाकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे।कार्यक्रम में जिला सह संयोजक प्रिंस वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता, नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि, मोहित कश्यप और शिवा ने नीम, पीपल, जामुन व सहजन के पौधे लगाए तथा मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की।निंदूरा प्रखंड के कंचनापुर स्थित काली माता मंदिर, निंदूरा और निगोहा में भी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बरगद, अमरूद, नीम, पाकड़, केसिया, गुड़हल, चांदनी, सहजन व गुलमोहर के सैकड़ों पौधे रोपे।

इस दौरान जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रखंड संयोजक मुकेश सिंह, सह मंत्री नरेंद्र राजभर, पूर्व प्रखंड मंत्री अरविंद यादव, पूर्व प्रधान रामू चौहान, अनुज मौर्य, अवध राम, वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, चंद्रबली, शिवाजी, देशराज व राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *