आज की ताजा खबर

कानपुर में भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, संगठन विस्तार और 2027 की तैयारियों पर जोर प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गौड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

top-news

कानपुर। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विद्याभूषण गौड़ का कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय महामंत्री अजय बाबा और उनकी टीम ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा को प्रत्येक जिले में मजबूत संगठन तैयार करना होगा।


इस अवसर पर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित 'बड़े जी' ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

कार्यक्रम में अनूप चौधरी, अतुल गुप्ता, सुरेश मिश्रा, बिरजू गिहार, विनोद कनौजिया, मलखान गौड़ और महावीर प्रसाद गौड़ सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


कानपुर: भाजपा जनजाति मोर्चा ने भरी हुंकार, 2027 चुनाव को लेकर बड़ा संकल्प | Lok Bharti Digital

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *