आज की ताजा खबर

कुशीनगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस के व्यवहार पर उठे सवाल, घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को पहुंचाया अस्पताल, थाना प्रभारी बोले- मामले की जांच होगी

top-news

कुशीनगर। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसे में घायल दुकानदार को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिसकर्मी पूछताछ में लगे रहे। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम बाड़ी पुल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दुकानदार निराला तिवारी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़े रहे। इस दौरान मौके पर पहुंची यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ की गई, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी आरोप है कि बाद में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।


मामले पर कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


कुशीनगर में मानवता शर्मसार: घायल को तड़पता छोड़ मौके से भागी पुलिस! | Lok Bharti Digital

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *