आज की ताजा खबर

बदायूं पहुंचे भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत संगठन को मजबूत करने और 2027 की तैयारियों में जुटने का दिया संदेश

top-news

बदायूं। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम जनपद आगमन पर रविवार को बदायूं में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पुठी सराय से लेकर कछला चौराहा तक विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "संगठन सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि सेवा का अवसर मिलता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने की अपील की।


स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ नेता डी.के. भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वागत कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई थीं। विभिन्न स्वागत स्थलों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिसके चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *