आज की ताजा खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

top-news

अमेठी I रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में अमेठी के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सुलतानपुर रोड स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रात करीब 2 बजे हुआ, जब स्विफ्ट कार यूपी 36 एच 7205 को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार सौरभ यादव (21) पुत्र जगदीश प्रसाद यादव निवासी पड़री, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी तथा अभिषेक यादव (20 वर्ष) पुत्र घनश्याम यादव निवासी पड़री, थाना मुंशीगंज की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं नितिन यादव (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी तेजगढ़, थाना मुसाफिरखाना तथा अजय यादव पुत्र बलराम यादव निवासी पड़री, थाना मुंशीगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस दर्दनाक हादसे से अमेठी के दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *