आज की ताजा खबर

पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर बढ़ाया सुरक्षा का एहसास

top-news

अमेठी I जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार शाम साढ़े सात बजे पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

इसके साथ ही मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज भी जांचे और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *