आज की ताजा खबर

आजादी के 79 साल बाद भी पूरे दरियाँव सिंह गाँव के लिये नही कोई सुगम मार्ग बरसात के मौसम में घरों में रहना पड़ता है कैद।

top-news

सिंहपुर-अमेठी l  विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत पन्हौना के मजरे पूरे दरियाँव सिंह के लिए देश की आजादी के 79 साल बीतने के बाद भी अभी तक कोई भी आवागमन के लिए मार्ग नही बन सका है। जबकि पूरे दरियाँव सिंह गाँव से पक्की सड़क की दूरी लगभग 300 सौ मीटर से कम ही होगी। पूरे दरियाँव सिंह गाँव में लगभग तीस के आस-पास परिवारों को किसी तरह से बिना रास्ते के गुजर-बसर करने के लिए वर्षों से मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से भी कई बार प्रयास किया गया कि गाँव वालों के लिए मार्ग प्रशस्ति हो जाए लेकिन मार्ग पर स्थानीय लोगों की कब्जेदारी को लेकर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता हैं। लोंगो का कहना है कि वर्तमान में जिस कच्चे रास्ते से गाँव वालों का आवागमन होता है वो जमीन भूमिधरी बाग में दर्ज है।

तथा जो गाँव वालों के लिए मूल रास्ता दर्ज है उस मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर स्थानीय लोंग खेती-बाड़ी का कार्य कर रहे है। बस इसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाँव वालों का मार्ग काफी समय से बाधित पड़ा हुआ है। बरसात के दिनों में तो गाँव वालों का घर से निकलना ही मुश्किल हो जाता है।
विवादित कच्चा रास्ता कीचड़ से पट जाता है। यही नही आपातिकालीन स्थिति में गाँव के अंदर पुलिस,एंबुलेंस,अग्निशमन सेवाएं आदि पहुँच ही नही सकती है।गाँव निवासी हरि कुमार दीक्षित,राम सागर दीक्षित,जय प्रकाश शुक्ला,वासुदेव,शिवम दीक्षित,बबलू दीक्षित,राज किशोर वर्मा,हरिओम दीक्षित आदि ने शासन -प्रशासन से अतिशीघ्र गाँव से पक्की सड़क तक सुगम मार्ग बनवाये जाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *