आज की ताजा खबर

कृष्णा एनवायरनमेंटल फाउंडेशन ने चलाया वन जन जागरूकता अभियान

top-news

बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज विकास खंड के पिड़हनी चौराहे पर वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन जन जागरुकता अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। कृष्णा एनवायरनमेंटल फाउंडेशन द्बारा चलाया गया वन जन जागरूकता अभियान पिड़हनी चौराहे से प्रारंभ होकर पटना पौहरिया गांव में जाकर समाप्त हुआ।
पिछले वर्ष भी फाउंडेशन ने अभियान चलाकर सभी गांवो में पौधरोपण कर लोगो को जागरूक किया था। इस वर्ष भी वन महोत्सव के दौरान बड़हलगंज ब्लाक के सभी गांव मे जागरुकता अभियान की शुरूआत हो गयी है। अभियान की शुरूआत महर्षि अरविंद विद्यालय के प्रबंधक मनीष यादव व प्रोफेसर सत्येन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृष्णा एनवायरनमेंटल फाउंडेशन के संस्थापक कृष्णा नंद तिवारी ने बताया कि यह अभियान रविवार को प्रारंभ होकर मंगलवार तक चलेगा। तीन दिन में विकास खंड के सभी गांवो में अभियान चलाकर पौधरोपण के लिए लोगो को प्रेरित कर पौधरोपण भी किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान शिवदत्त तिवारी, रविन्द्र तिवारी,पीयूष तिवारी,पवन गोंड, सौरभ तिवारी, निखिल पांडेय, आयुष तिवारी, विपुल, सुरज, भोलू, नरेंद्र अमित यादव उर्फ टुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। बड़हलगंज ब्लाक के खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह व सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पाण्डेय ने इनके कार्यो की सराहना की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *