आज की ताजा खबर

मारपीट के अभियोग से संबंधित एक आरोपी गिरफ्तार-घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

top-news

जगदीशपुर अमेठी l  पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जगदीशपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 206/2026 में प्रकाश में आए आरोपी धर्मवीर उर्फ वीरे (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम, निवासी नारा अढ़नपुर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1), 351(3), 190, 191(2) एवं 191(3) के तहत दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *