आज की ताजा खबर

आरोग्य मेले में कई डाक्टर रहे नदारद,19 मरीजों को दी गयी दवाएं डॉक्टर के नदारद रहने के कारण कई मरीजों को लौटना पड़ा खाली हाथ

top-news

मोतीचक कुशीनगर। जनपद के खंड विकास मोतीचक के गांव पैकौली बावन में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जहां कई डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने के कारण मरीज को खाली हाथ लौटना पड़ा।
मेले में 19 मरीजों का स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गयी। लोकभारती संवाददाता के डेढ़ बजे पहुंचने पर देखे कि एलोपैथ फार्माशिष्ट यशवंत चौहान द्वारा मरीज देख रहे थे जबकि चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। फार्माशिष्ट यसवंत चौहान द्वारा बताया गया कि डा. सुनीत मिश्रा आये थे।

आरोग्य स्वास्थ्य मेले चिकित्साकों का मौके पर न रह कर मेले की धज्जिया उड़ाई जा रही है। मेले में होम्योपैथ और आयुर्वेद के चिकित्सक उपस्थित नही रहे। मेले में पेट के 2, बुखार के 4, खुजली 10, व शुगरसे संवन्धित 3 रोगी देखे गए। जिसमें खुजली के रोगियों की संख्या अधिक रही। सत्यम, रामनाथ, शांति, तेतरी, दीपक, बसंती, पूरन, बद्री, सुभाष, आयुष आदि मरीजों की स्वास्थ्य  जांच कर दवा दी गयी। इस दौरान एल टी अभिषेक विश्कर्मा, रमाशंकर प्रसाद उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *