आज की ताजा खबर

श्रीसीताराम हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन पूर्व छात्र भारतीय सेना में चयनित, सम्मान समारोह में किया गया भव्य अभिनंदन

top-news

दुदही कुशीनगर। नगर पंचायत दुदही स्थित श्रीसीताराम हायर सेकेंडरी स्कूल, जेपी मार्ग दुदही में अध्ययन कर चुके तीन पूर्व छात्रों के भारतीय सेना में चयनित होने पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने तीनों चयनित युवाओं का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक श्रीमती गीता चौरसिया, उपप्रधानाचार्य रितेश कुमार पाठक, संचालक डी.पी. व्यास, उपप्रबंधक उत्कर्ष चौरसिया तथा मुख्य अतिथि बजरंग दल के नगर अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या-10 के सभासद प्रतिनिधि राजन ब्याहुत उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले पूर्व छात्रों में मुकेश मद्धेशिया, अंगद यादव तथा गुड्डू यादव शामिल रहे, जिनके भारतीय सेना में चयन से विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। इस दौरान मुख्य अतिथि राजन ब्याहुत ने तीनों नवचयनित सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और मेहनत को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक श्रीमती गीता चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर लगन एवं परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी इन पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेकर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय सेना में चयनित तीनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *