आज की ताजा खबर

बदायूं में बारात के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे, एक की मौत, चार झुलसे सहसवान के सादपुर गांव में हादसे से बारात में मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

top-news

बदायूं। बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सादपुर गांव में रंगशाला पर लगा डीजे हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होते ही बारात में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *