आज की ताजा खबर

बदायूं में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

top-news

बदायूं। दातागंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।


इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की गई। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *