आज की ताजा खबर

पडरौना में ध्वस्त मंदिर का राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम ने किया निरीक्षण, की निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी के मांग पर कोतवाली पडरौना अपने स्तर से की मामले की जांच प्रारंभ

top-news

मंदिर ध्वस्तीकरण की पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने किया इंकार, प्रशासन की तरफ से भी नही उपलब्ध कराई गई जानकारी 
कुशीनगर l  कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग में स्थित एक मंदिर को रात के समय पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जिसकी जानकारी होने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर मंदिर को ध्वस्त करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई निष्पक्ष जांच कर कर कार्रवाई करने की मांग की गई।

 राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर  पहुंच कर मंदिर ध्वस्तीकरण के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई। मंदिर ध्वस्तीकरण के संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी विनय यादव, ज्वाला पटेल व अर्पित राय ने संयुक्त रूप से बताते हुए उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान संबंधित निर्माण कार्य से जुड़े पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने मंदिर को ध्वस्त कराने से इंकार करते हुए कहा कि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से भी तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

तो उन्होंने बताया ऐसे में यह महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि यदि मंदिर को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है तो यह कार्रवाई किसके निर्देश पर तथा किसके द्वारा की गई। राष्ट्रीय बजरंग दल ने पदाधिकारियो ने इस मामले में शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। इसके बाद  कोतवाली पडरौना के स्तर पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी अन्य उपयुक्त स्थान पर शुरू कराई जा रही है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण की सत्यता सामने लाने व दोषियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल के संबंध में विधिसम्मत प्रक्रिया और जनभावनाओं का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिंदू विनय यादव जिला उपाध्यक्ष ज्वाला पटेल जिला मंत्री व इंडिया हेल्थलाइन  अर्पित राय ब्लॉक अध्यक्ष राजन सिंह सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *