आज की ताजा खबर

महराजगंज के इटहिया शिव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, किया जलाभिषेक श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

top-news

महराजगंज। जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर में जिलाधिकारी ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इटहिया शिव मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है। श्रावण मास में यहां महराजगंज सहित आसपास के जनपदों और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *