आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में ग्राम प्रधानों की रंजिश में खूनी संघर्ष, फायरिंग और मारपीट में 5 घायल सरेराह कार रोककर हमला, एक युवक को गोली लगी; पुलिस ने शुरू की जांच

top-news

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। गैसिंगपुर गैस प्लांट के पास कार सवार लोगों पर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला किए जाने की घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गोली लगी है।


जानकारी के अनुसार, निसाई गांव के ग्राम प्रधान पति सत्येंद्र अपने साथियों के साथ कार से शहर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मुडगांव के ग्राम प्रधान रामनारायण और उनके साथियों ने उनकी कार रोक ली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट के साथ फायरिंग की घटना हुई।


हमले में राहुल को गोली लगी, जबकि अमन, मनोज, सत्येंद्र और अभय लाठी-डंडों की चोट से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहुल, मनोज और एक अन्य घायल का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है, जबकि सत्येंद्र और अभय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपों की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद में खूनी जंग! प्रधानों की रंजिश में चली गोली, 5 लोग गंभीर घायल |  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *