आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर में यौन शोषण के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, जांच के घेरे में पूरा मामला सौतेली बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

top-news

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पुलिस कस्टडी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मामला संवेदनशील हो गया है और प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

नकारी के अनुसार, सिंधौली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने सौतेले पिता प्रदीप पर वर्षों तक यौन शोषण, धमकी और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी उसे लंबे समय से प्रताड़ित करता था और शादी के बाद भी लगातार धमकियां देता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, मृतक की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

शाहजहांपुर: सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी में ढेर! पूछताछ के दौरान हुई मौत |  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *