आज की ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा नेता आबिद रजा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी करे: आबिद रजा

top-news

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

आबिद रजा ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे।


उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नीम, जामुन और बरगद जैसे जीवनदायी एवं पर्यावरण के लिए लाभदायक वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *