आज की ताजा खबर

बहेड़ी में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

top-news

बहेड़ी (बरेली) l   समाजवादी पार्टी, विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बहेड़ी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई कि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में गन्ना किसानों का लगभग 160 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने, डीजल, पेट्रोल, गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा महंगाई से आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

समाजवादी पार्टी ने बहेड़ी नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती को तत्काल सुधारने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए 33 केवी पावर हाउस स्वीकृत करने की भी मांग उठाई। वहीं नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स में की गई वृद्धि को वापस लेने और शहर के मुख्य रोड पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *