आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
4 अगस्त को होगा एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक बारिश की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं के निर्देश, सभी समितियों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने का आदेश
- दैनिक लोक भारती
- 06 Jul, 2026
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के आगामी 4 अगस्त 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों की तैयारियों का जायजा लिया गया।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, कुलसचिव महेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रो. एस.के. पाण्डेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवीन्द्र सिंह सहित दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कुलपति ने स्वागत, मंच सज्जा, डिग्री एवं पदक वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि आवास, मीडिया कवरेज, ध्वनि व्यवस्था, ऑनलाइन प्रसारण, चिकित्सा सुविधा तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी समितियों को अपने दायित्व समयबद्ध और पूरी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार संभावित बारिश को देखते हुए विशेष तैयारी पर भी जोर दिया गया। कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी समितियां वैकल्पिक एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में समारोह की गरिमा और व्यवस्था प्रभावित न हो।
कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए गौरव का अवसर है और इसे भव्य, अनुशासित एवं यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारी और समितियां समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







