आज की ताजा खबर

जांच में पेश हुए निलंबित पीसीएस अलंकार, बोले- इस्तीफा नहीं माना तो हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

top-news

बरेली। निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और विभागीय जांच अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद उन्होंने कहा कि आरोपपत्र पर दिया गया उनका लिखित जवाब ही अंतिम और आधिकारिक पक्ष है। अब उन्हें शासन के फैसले और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
अलंकार ने बताया कि उन्होंने 26 जनवरी को स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन के आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यदि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह अपने फैसले पर आज भी अडिग हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत हर वैधानिक कदम उठाएंगे। अलंकार ने बताया कि सरकारी सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का गठन किया है और अब जनहित व सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय राजनीति करेंगे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए। हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *