आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
CSJMU-IBM का AI हैकाथॉन: औरैया के युवाओं को मिला तकनीकी नवाचार का बड़ा मंच
- दैनिक लोक भारती
- 17 Jul, 2026
गुलाब सिंह महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को हैकाथॉन की पूरी जानकारी दी गई
22 जुलाई तक होंगे पंजीकरण, 12-13 अगस्त को CSJMU में होगा ग्रैंड फिनाले
औरैया I छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर और IBM के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'CSJMU-IBM BOB HACKS'26 AI इनोवेशन हैकाथॉन को लेकर औरैया के गुलाब सिंह महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर.के. द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों को हैकाथॉन की पंजीकरण प्रक्रिया, प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों और भागीदारी से मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि आर.के. द्विवेदी ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी दक्षता और नवाचार ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि AI भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है और यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगा।
हैकाथॉन का पहला चरण 25 से 31 जुलाई के बीच विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। चयनित टीमें 12 और 13 अगस्त को CSJMU, कानपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी। इच्छुक विद्यार्थी 22 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने की सोच भी पैदा करती हैं। महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







