आज की ताजा खबर

22 जुलाई को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार

top-news

बदायूं में जिला कार्यालय पर हुई तैयारी बैठक, डॉ. दिनेश शर्मा ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

18 जुलाई को 30 मंडलों में होंगी बैठकें, बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

बदायूं I भारतीय जनता पार्टी ने 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। बदायूं स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को जिले के सभी 30 मंडलों में तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बैठक में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह आयोजन संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम बनेगा।

भाजपा का यह सम्मेलन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी बूथ स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर विशेष जोर दे रही है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/fRgftt99vSM 

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *