आज की ताजा खबर

'कैच द रेन' अभियान को मिला बढ़ावा: एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कर्मियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

top-news

पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'जल शक्ति अभियान' के तहत शपथ ग्रहण समारोह

अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल बचाने व वर्षा जल संरक्षण का लिया संकल्प

बदायूं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में बदायूं पुलिस ने 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के तहत जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने किया।

समारोह के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल बचाना केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्दू सहित पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। शासन द्वारा संचालित 'कैच द रेन' अभियान का उद्देश्य वर्षा जल के अधिकतम संचयन और जल संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *