आज की ताजा खबर

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह: उन्नाव पुलिस ने 'ब्लाइंड मर्डर' का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

top-news

कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर की हत्या, ईंट से सिर कुचलकर नहर किनारे फेंका शव

ब्लाइंड मर्डर सुलझाने वाली पुलिस टीम को आईजी ने दिया 50 हजार रुपये का इनाम

 उन्नावउन्नाव पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या प्रेम संबंध में उत्पन्न विवाद के कारण की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को बिहार-मौरावां मार्ग स्थित केदारखेड़ा नहर के पास एक महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट से हत्या की पुष्टि होने के बाद बिहार थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर लखनऊ के आलमबाग से राधाकांत दुबे उर्फ कक्कू, उमेश चंद्र यादव और सुमन वर्मा को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में मुख्य आरोपी राधाकांत दुबे ने बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था। महिला लगातार उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने सुनियोजित साजिश रची। आरोपी ने महिला को एक खाली मकान में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। महिला के बेहोश होने के बाद ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार से ले जाकर नहर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने साथ सुमन वर्मा को भी कार में ले गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे महिला का परिजन बताकर शक से बचा जा सके।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी और उसके साथियों पर हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले के सफल खुलासे पर लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/g6CKzLguEq8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *