आज की ताजा खबर

थाइलैंड का दल गन्ध में बौद्ध भिक्षु अपने रीति रिवाज में पूजा अर्चना किया

top-news

इकौना-श्रावस्ती। श्रावस्ती बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में थाइलैंड का दल गन्ध कुटी पर बौद्ध भिक्षु भवरानंद की अध्यक्षता में अपने रीति रिवाज में पूजा अर्चना किया और उद्घोष किया बुद्धम शरणम गच्छामि संघम शरणम गच्छामि धम्मम शरणम गच्छामि।इस दौरान बौद्ध भिक्षु भंवरानंद  ने कहा कि मनुष्य को कभी भी क्रोध की सजा नहीं मिलती, बल्कि क्रोध से सजा मिलती है।

हजारों लड़ाइयों के बाद भी मनुष्य तब तक नहीं जीत सकता, जब तक वह अपने ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर लेता है। मनुष्य को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से ज्यादा अपनी यात्रा पर  ध्यान देना चाहिए।


वही पूजन के उपरांत अनुयायियों ने भ्रमण कर इतिहास की जानकारी प्राप्त की जिसमें कौशांबी कुटी, सूर्यकुंड ,सभा मंडप ,गंध कुटी, राहुल कुटी,संघा बुद्ध विहार,कच्ची कुटी पक्की कुटी आदि का भ्रमण किया।इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुआनंद सागर, नाग लोक, धम्म सागर, गाना लोक ,विद्यावती आदि बौद्ध अनुयाई लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *