आज की ताजा खबर

23 वर्षों से पक्की सड़क की राह देख रहा परखोत्तमपुर-खडसरा मार्ग

top-news

मोतिगरपुर, सुल्तानपुर।  स्थानीय ब्लॉक के परखोत्तमपुर से खडसरा तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबा खड़ंजा मार्ग पिछले 23 वर्षों से पक्की सड़क बनने का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2002 में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने जिला पंचायत निधि से इस मार्ग का निर्माण कराया था, जिससे खडसरा, परखोत्तमपुर, पहाड़पुर, सराय भीखम, डड़वा कला, चौहानपुर व पेमापुर समेत आधा दर्जन गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क आसान हुआ था।

 समय के साथ बढ़ते आवागमन, भारी वाहनों के दबाव और बरसात में जलभराव के कारण खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बने गड्ढों से राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


बघैला तालाब पर बना ऊंचा पुल भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण है, जिस पर भारी वाहन आसानी से नहीं चढ़ पाते। इससे निर्माण सामग्री की ढुलाई, व्यापारिक गतिविधियों और स्कूली बच्चों के आवागमन पर भी असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि इस मार्ग को डामर सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। वहीं, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि परखोत्तमपुर-खडसरा मार्ग के 2500 मीटर डामरीकरण का प्रस्ताव नाबार्ड योजना के तहत शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *